नप अध्यक्ष उपचुनाव की तैयारी जोरों पर

Updated at : 13 Jul 2016 8:00 AM (IST)
विज्ञापन
नप अध्यक्ष उपचुनाव की तैयारी जोरों पर

डोमचांच व मरकच्चो के एक-एक वार्ड सदस्य के लिए भी होगा उपचुनाव कोडरमा : जिला प्रशासन नगर पर्षद झुमरीतिलैया के अध्यक्ष पद व जिले के दो अन्य प्रखंडों में वार्ड सदस्य पद के होनेवाले उप चुनाव की तैयारी में जुटा है. नगर पर्षद अध्यक्ष पद के साथ ही प्रखंडों में भी वार्ड सदस्य पद के […]

विज्ञापन

डोमचांच व मरकच्चो के एक-एक वार्ड सदस्य के लिए भी होगा उपचुनाव

कोडरमा : जिला प्रशासन नगर पर्षद झुमरीतिलैया के अध्यक्ष पद व जिले के दो अन्य प्रखंडों में वार्ड सदस्य पद के होनेवाले उप चुनाव की तैयारी में जुटा है. नगर पर्षद अध्यक्ष पद के साथ ही प्रखंडों में भी वार्ड सदस्य पद के लिए उपचुनाव की तैयारी की जा रही है.

जिले के डोमचांच प्रखंड के मसनोडीह पंचायत के वार्ड नंबर दो व मरकच्चो प्रखंड के नावाडीह पंचायत के वार्ड नंबर तीन में वार्ड सदस्य पद के लिए चुनाव होना है. संभावना है कि नगर पर्षद अध्यक्ष के साथ ही इन दो जगहों पर वार्ड सदस्य के लिए सितंबर-अक्टूबर में चुनाव हो सकते है.

चुनाव को लेकर वोटर सूची प्रकाशित कर दी गयी है. नगर पर्षद क्षेत्र झुमरीतिलैया में 53 बूथों पर मतदान होगा. जिला पंचायती राज पदाधिकारी रवींद्र सिंह ने बताया कि 11 जनवरी 2016 को प्रकाशित वोटर सूची के अनुसार ही मतदाता इस चुनाव में भी मतदान करेंगे.

ज्ञात हो कि नगर पर्षद झुमरीतिलैया के अध्यक्ष पद पर पूर्व में उमेश सिंह निर्वाचित हुए थे. लेकिन चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे रमेश हर्षधर ने शपथ पत्र में जानकारी छुपाने को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की थी. बाद में आयोग ने उमेश सिंह के निर्वाचन को अयोग्य ठहराया था. इसके बाद नगर पर्षद में चुनाव की तैयारी है. डोमचांच व मसनोडीह में वार्ड सदस्य की मृत्यु के बाद उप चुनाव होना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola