विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
Updated at : 12 Jul 2016 7:43 AM (IST)
विज्ञापन

शराब लेकर बिहार जा रहा रहा था गिरफ्तार युवक झुमरीतिलैया : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बाद झारखंड से शराब की तस्करी जोरों पर है. तस्करी करनेवाले लोग ट्रेन से आते हैं और बैग में शराब रख ले जाते हैं. एक ऐसा ही मामला सोमवार को कोडरमा जीआरपी ने पकड़ा. जीआरपी थाना प्रभारी […]
विज्ञापन
शराब लेकर बिहार जा रहा रहा था गिरफ्तार युवक
झुमरीतिलैया : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बाद झारखंड से शराब की तस्करी जोरों पर है. तस्करी करनेवाले लोग ट्रेन से आते हैं और बैग में शराब रख ले जाते हैं. एक ऐसा ही मामला सोमवार को कोडरमा जीआरपी ने पकड़ा. जीआरपी थाना प्रभारी किशुन प्रसाद व एसआइ आरएन सिंह के नेतृत्व में एक युवक को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तार युवक की पहचान मुकेश कुमार (पिता- उपेंद्र सिंह), निवासी बकरी डोभा, थाना गोरौल, जिला वैशाली बिहार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि जीआरपी को सूचना मिली थी प्लेटफाॅर्म नंबर तीन पर एक युवक शराब लेकर हटिया-पटना एक्सप्रेस से बिहार जाने की तैयारी में है.
इसके बाद उक्त युवक को हिरासत में लेकर उसके पास बैग की जांच की गयी, तो शराब बरामद हुआ. जीआरपी ने शराब बरामदगी के बाद इसकी सूचना उत्पाद विभाग को दी. देर शाम उत्पाद विभाग के लोग जीआरपी पहुंच जानकारी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




