तीन बाल मजदूर मुक्त

Updated at : 09 Jul 2016 8:47 AM (IST)
विज्ञापन
तीन बाल मजदूर मुक्त

बाल संरक्षण पदाधिकारी ने कहा : तीनों बाल श्रमिकों की पुनर्वास की व्यवस्था के लिए डीसी से किया गया है अनुरोध कोडरमा बाजार : जिले के कोडरमा व डोमचांच थाना क्षेत्र के विभिन्न होटलों, गैरेजों व दुकानों में डीएसपी कर्मपाल उरांव के नेतृत्व में ऑपरेशन मुस्कान- 2 के तहत छापामारी अभियान चलाया गया. डोमचांच स्थित […]

विज्ञापन
बाल संरक्षण पदाधिकारी ने कहा : तीनों बाल श्रमिकों की पुनर्वास की व्यवस्था के लिए डीसी से किया गया है अनुरोध
कोडरमा बाजार : जिले के कोडरमा व डोमचांच थाना क्षेत्र के विभिन्न होटलों, गैरेजों व दुकानों में डीएसपी कर्मपाल उरांव के नेतृत्व में ऑपरेशन मुस्कान- 2 के तहत छापामारी अभियान चलाया गया. डोमचांच स्थित सुरेंद्र ठाकुर की मोटरसाइकिल गैरेज से एक बाल मजदूर, गुलाम मिस्त्री के गैरेज और कृष्ण मोहन के प्रतिष्ठान से एक-एक बाल मजदूर कुल तीन बाल मजदूरों को मुक्त कराया गया. तीनों बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष के समक्ष उपस्थित कराया गया. बाल संरक्षण पदाधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों बाल श्रमिकों के पुनर्वास की व्यवस्था के लिए डीसी से अनुरोध किया गया है.
अभियान में डीएसपी कर्मपाल उरांव के अलावा बाल संरक्षण पदाधिकारी नरेंद्र सिंह, कोडरमा थाना के एसआइ यमुना प्रसाद यादव, डोमचांच सर्किल इंस्पेक्टर रामाकांत तिवारी, श्रम अधीक्षक रामवचन पासवान आदि शामिल थे. अभियान कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बागीटांड़ से लोकाइ इंदरवा होते हुए डोमचांच बाजार आदि क्षेत्रों में चलाया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola