गले लगा कर कहा, ईद मुबारक

ईद-उल-फितर. जिले की विभिन्न मसजिदों व ईदगाहों में पढ़ी गयी नमाज झुमरीतिलैया : मुसलिम धर्मावलंबियों का पवित्र त्योहार ईद-उल-फितर गुरुवार को जिले में शांति व सौहार्द्र के साथ मनाया गया. मौके पर विभिन्न मसजिदों व ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए सुबह से ही मुसलिम समाज के लोगो की भीड़ दिखी. निर्धारित समय पर […]
ईद-उल-फितर. जिले की विभिन्न मसजिदों व ईदगाहों में पढ़ी गयी नमाज
झुमरीतिलैया : मुसलिम धर्मावलंबियों का पवित्र त्योहार ईद-उल-फितर गुरुवार को जिले में शांति व सौहार्द्र के साथ मनाया गया. मौके पर विभिन्न मसजिदों व ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए सुबह से ही मुसलिम समाज के लोगो की भीड़ दिखी. निर्धारित समय पर लोगों ने नमाज अदा की और मुल्क की तरक्की व शांति की दुआ मांगी.
इसके बाद बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों में ईद की खुशी दिखी. सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकवाद दी. झुमरीतिलैया के असनाबाद जामा मसजिद, भादेडीह जामा मसजिद, गूमो, झलपो, दरजी मुहल्ला जामा मसजिद समेत अन्य जगहों पर समाज के लोगों ने नमाज अदा की . इसके बाद शुरू हुआ सेवईयां व लच्छा खाने-खिलाने का दौर. लोग एक-दूसरे के यहां जाकर सेवई, लच्छा आदि का आनंद उठाया. विभिन्न जगहों पर राजद के जिलाध्यक्ष अनवारूल हक, बसपा नेता सईद नसीम, झाविमो के अरशद खान, राजद के गुलाम जिलानी, इस्तेकार अलाम, मो मुसलिम, पार्षद मो शमीम उर्फ लड्डु, मो कासिम, मो जावेद, वाहिद अली, मो ताहिर हुसैन, एमडी हिदायत, मकसूद आलम, मो मिनहाज, मेंहदी हुसैन, मो शमीम उर्फ मुन्ना, मो जाहिर, मो डब्ल्यू, मो अनवर, मो सरफुद्वीन, तौफिक आलम, तौफिक हुसैन, एकरामुल हक, फारूख, मो गुड्डू, मो शाहिद, चुन्नू मंसूरी, मो गालिब, सोनू खान वारसी, मो.चुन्न,मो. कुरैशी, मो मजीम उद्वीन, मो सरवर समेत कई लोग मौजूद थे.
बच्चों में दिखा खासा उत्साह
कोडरमा बाजार. जलवाबाद समेत अन्य जगहों पर गुरुवार को ईद के मौके पर मुसलिम समाज के लोगों ने नमाज अदा की. यहां हाफिज निसार अहमद व मौलाना सहादत के नेतृत्व में नमाज अदा की गयी. लोगों ने देश में अमन व चैन की दुआ मांगी. वहीं दरजी चौक, पांडेयडीह, छतरबर, लख्खीबागी समेत अन्य जगहों पर स्थित मसजिदों व ईदगाह में नमाज अदा की गयी.
ईद को लेकर बच्चो में खासा उत्साह नजर आया. मौके पर झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक कमेटी के चेयर मेन शकिल अख्तर अंसारी, साजिद हुसैन लल्लू, मो मुबारक, मो इदरीश, हाफिज मुख्तार, मौलाना इम्त्याज, मो रिजवान, मकसूद अलाम, आजाद खान, मो मिसटर, मो आरिफ, असलम, मो अलाम, असगर अली, रिजवान, शफीक अहमद, हाजी आफताब आलम मौजूद थे.
वहीं सुंदर नगर में मो जाहिर के नेतृत्व में ईद मिलन का आयोजन किया गया. मौके पर मकसूद अंसारी, इम्त्याज, मो मुस्तकीम, निसार खान आदि मौजूद थे. इधर, ईद को लेकर पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त दिखी. जगह-जगह पर दंडाधिकारी व पुलिस तैनात दिखे. जलवाबाद में थाना प्रभारी आनंद मोहन सिंह, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी मदन मोहन सिंह, एसआइ यमुना यादव मौजूद थे.
जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई: ईद के मौके पर शिक्षा मंत्री डाॅ नीरा यादव, पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष कांति देवी, उपाध्यक्ष कुलवीर सलूजा समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न जगहों पर आयोजन में शामिल होकर ईद की बधाई दी. इसके अलावा झाविमो के केंद्रीय प्रवक्ता खालीद खलील, पार्षद ज्योति कुमारी, मो अली, मो मिस्टर आदि ने लोगों को ईद की बधाई दी है.
खालिद खलील के आवास पर ईद मिलन कल : झाविमो के केंद्रीय प्रवक्ता खालिद खलिल के चाराडीह स्थित आवास पर ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन नौ जुलाई को दोपहर एक बजे से किया गया. खालिद खलिल ने बताया कि कार्यक्रम में झाविमो सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, विधायक प्रदीप यादव, सबा अहमद व अन्य शामिल होंगे.खुले रहे कुछ स्कूल, झाविमो ने जतायी आपत्ति : ईद पर्व पर भी जिले के अधिकतर सरकारी व निजी स्कूल खुले रहें.
इस पर झाविमो के केंद्रीय प्रवक्ता खालिद खलिल ने आपत्ति जताते हुए जारी ब्यान में कहा है कि इतने बड़े त्योहार के मौके पर भी जिला प्रशासन द्वारा इस तरह की लापरवाही बरती गयी. उन्होंने कहा कि जिले के अधिकतर हिस्से में पानी बिजली की व्यवस्था की खराब रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




