झाविमो प्रत्याशी की पत्नी ने किया जनसंपर्क

चंदन देवी. जयनगर. बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र से झाविमो प्रत्याशी प्रो जानकी यादव की पत्नी सह जिप सदस्य चंदन देवी ने रविवार को जन संपर्क अभियान चला कर अपने पति के लिए वोट मांगा. उन्होंने कहा कि प्रो यादव ने लगातार 27 वर्षों तक जनहित में संघर्ष किया है. लोग उन्हें एक मौका देकर देखें, क्षेत्र […]
चंदन देवी. जयनगर. बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र से झाविमो प्रत्याशी प्रो जानकी यादव की पत्नी सह जिप सदस्य चंदन देवी ने रविवार को जन संपर्क अभियान चला कर अपने पति के लिए वोट मांगा. उन्होंने कहा कि प्रो यादव ने लगातार 27 वर्षों तक जनहित में संघर्ष किया है. लोग उन्हें एक मौका देकर देखें, क्षेत्र का समुचित विकास किया जायेगा. उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में बनने वाली सरकार से ही झारखंड की दिशा व दशा सुधरेगी. मौके पर राजेंद्र यादव, राजू यादव, बबलू यादव, महेंद्र मंडल, रासमणि यादव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




