लीड... चौथे दिन दो प्रत्याशियों ने भरा परचा

बसपा से सईद नसीम व अखिल भारतीय जनसंघ से योगेंद्र राम ने किया नामांकन 17कोडपी7. नामांकन पत्र सौंपते बसपा प्रत्याशी सईद नसीम.17कोडपी8. बसपा प्रत्याशी सईद नसीम.17कोडपी12. नामांकन पत्र सौंपते जन संघ प्रत्याशी योगेंद्र राम.17कोडपी13. योगेंद्र राम.प्रतिनिधि, कोडरमा बाजार विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा प्रत्याशी सईद नसीम व अखिल भारतीय जनसंघ से योगेंद्र राम ने सोमवार […]
बसपा से सईद नसीम व अखिल भारतीय जनसंघ से योगेंद्र राम ने किया नामांकन 17कोडपी7. नामांकन पत्र सौंपते बसपा प्रत्याशी सईद नसीम.17कोडपी8. बसपा प्रत्याशी सईद नसीम.17कोडपी12. नामांकन पत्र सौंपते जन संघ प्रत्याशी योगेंद्र राम.17कोडपी13. योगेंद्र राम.प्रतिनिधि, कोडरमा बाजार विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा प्रत्याशी सईद नसीम व अखिल भारतीय जनसंघ से योगेंद्र राम ने सोमवार को निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ लियाकत अली के पास नामांकन दाखिल किया. आज नामांकन का चौथा दिन था. इससे पहले एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ था. कोडरमा में नामांकन 21 नवंबर तक होना है. मौके पर एआरओ अतुल कुमार, संदीप कुमार मधेसिया व योगेंद्र बैठा उपस्थित थे. इसके पूर्व बसपा प्रत्याशी सईद नसीम अपने समर्थकों के साथ जुलूस के शक्ल में निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय पहुंचे. इस दौरान मौजूद समर्थकों ने सईद नसीम के पक्ष में नारे लगायें. पत्रकारों से बातचीत में सईद नसीम ने कहा कि कोडरमा में जनता बदलाव चाह रही है और यह जरूरी भी है. उन्होंने कहा कि बहन मायावती ने उन पर भरोसा जताया है यह बड़ी बात है.बसपा प्रत्याशी के पास नकद 85 हजार नामांकन के वक्त दोनों प्रत्याशियों ने निर्वाची पदाधिकारी को जो शपथ पत्र प्रस्तुत किया है. उसके मुताबिक बसपा प्रत्याशी सईद नसीम की शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट है और उनके पास कुल नकद राशि 85 हजार है, जबकि उनकी पत्नी के पास उनसे अधिक राशि है. शपथ पत्र के मुताबिक सईद की पत्नी के पास एक लाख 50 हजार नकद है. इसके अलावा बैंक में एक लाख बीस हजार, एक स्कॉर्पियो, तीन ट्रक, एक मोटरसाइकिल है. सईद के पास कुल संपत्ति 27 लाख, 15 हजार की है, जबकि उनकी पत्नी के पास नगद के अलावा सोना 100 ग्राम जिसकी कीमत 2.50 लाख, चांदी 150 ग्राम जिसकी कीमत छह हजार, पत्नी के पास कुल संपत्ति चार लाख, 15 हजार है. अचल संपत्ति में असनाबाद व नगर पंचायत दोनों जगह मिला कर उनके पास गौर कृषि भूमि 2854 वर्ग फीट है, जिसकी अनुमानित कीमत सात लाख दिखायी गयी है. वहीं असनाबाद में अवस्थित आवासीय भवन है, जिसका बाजार मूल्य 17 लाख बताया गया है. सईद नसीम बैंक ऑफ इंडिया के 50 हजार के कर्जदार भी हैं.जन संघ प्रत्याशी के पास है 95 हजार अखिल भारतीय जन संघ प्रत्याशी योगेंद्र राम के द्वारा प्रस्तुत शपथ पत्र के अनुसार उनके पास नकद 95 हजार है. इसके अलावा बैंक में जमा राशि सहित कुल चार लाख, 28 हजार 100 रुपये की संपत्ति उनके पास है, जबकि उनकी पत्नी के पास चार भर सोना व चांदी जिसकी अनमुानित कीमत एक लाख 53 हजार है. उनके पास 15 डिसमील कृषि भूमि, जबकि पत्नी के नाम 18 डिसमील जमीन है. साथ ही चार डिसमील पर आवासीय मकान बना हुआ है, जिसकी कीमत चार लाख, 21 हजार दर्शायी गयी है. तिलैया में इनके पास गैर कृषि भूमि 1310 वर्ग फीट है. योगेंद्र राम के पास कुल अचल संपत्ति 24 लाख, 38 हजार एक सौ व जबकि उनकी पत्नी के पास 11 लाख, 74 हजार की अचल संपत्ति है. ये यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के पांच लाख के कर्जदार है. इनकी शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




