मॉडल विद्यालय में दो माह से मध्याह्न भोजन बंद

मरकच्चो. प्रखंड के मॉडल विद्यालय में पढ़ रहे विद्यार्थियों के अभिभावक अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं. एक ओर जहां विद्यालय में संसाधनों का अभाव है, वहीं बच्चों को पिछले दो माह से मध्याह्न भोजन नहीं मिल पा रहा है. अपना भवन नहीं रहने के कारण फिलहाल यह विद्यालय सर्वोदय प्लस टू उच्च […]
मरकच्चो. प्रखंड के मॉडल विद्यालय में पढ़ रहे विद्यार्थियों के अभिभावक अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं. एक ओर जहां विद्यालय में संसाधनों का अभाव है, वहीं बच्चों को पिछले दो माह से मध्याह्न भोजन नहीं मिल पा रहा है. अपना भवन नहीं रहने के कारण फिलहाल यह विद्यालय सर्वोदय प्लस टू उच्च विद्यालय के दो कमरे में चल रहा है. बच्चों को मध्याह्न भोजन खाने के लिए यहां से लगभग दो सौ मीटर दूर बरियारडीह मरकच्चो मुख्य मार्ग को पार कर उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रखंड मुख्यालय जाना पड़ता है. बावजूद इसके इन्हें दो माह से भोजन नहीं मिला है. बीइइओ शैलेंद्र कुमार ने इस संबंध में बताया कि राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन बंद है. इसे शीघ्र शुरू किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




