अगलगी में हजारों की क्षति

मरकच्चो. चोपनाडीह पंचायत निवासी बुधन पंडित व कोरी पंडित के खपरैल मकान में आग लग जाने से हजारों रुपये की संपत्ति जल गयी. घटना बुधवार शाम की है. गृह स्वामी बुधन पंडित ने बताया कि परिवार के सभी लोग धान काटने गये थे. इसी दौरान अचानक घर में आग लग गयी. अगलगी में सौ किलो […]
मरकच्चो. चोपनाडीह पंचायत निवासी बुधन पंडित व कोरी पंडित के खपरैल मकान में आग लग जाने से हजारों रुपये की संपत्ति जल गयी. घटना बुधवार शाम की है. गृह स्वामी बुधन पंडित ने बताया कि परिवार के सभी लोग धान काटने गये थे. इसी दौरान अचानक घर में आग लग गयी. अगलगी में सौ किलो चावल, 70 किलो गेहूं, कपड़ा आदि जल गये. आग की लपटों ने पड़ोसी कोरी पंडित के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया. स्थानीय मुखिया मंजूर आलम व पंसस हारुन रसीद ने प्रखंड प्रशासन से पीडि़त परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




