छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली

13कोडपी7हरी झंडी दिखा कर रवाना करते प्राचार्य रामप्रवेश पांडेय.झुमरीतिलैया. सीडी बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं ने मतदाता जागरूकता को लेकर साइकिल रैली निकाली. रैली को विद्यालय परिसर से प्राचार्य रामप्रवेश पांडेय ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. रैली के दौरान मतदान हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है, आओ हम मतदान करें, देश का भविष्य सुधार करें […]
13कोडपी7हरी झंडी दिखा कर रवाना करते प्राचार्य रामप्रवेश पांडेय.झुमरीतिलैया. सीडी बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं ने मतदाता जागरूकता को लेकर साइकिल रैली निकाली. रैली को विद्यालय परिसर से प्राचार्य रामप्रवेश पांडेय ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. रैली के दौरान मतदान हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है, आओ हम मतदान करें, देश का भविष्य सुधार करें आदि नारे लगाये जा रहे थे. रैली में शामिल छात्राओं ने पूरे शहर का भ्रमण किया. वापस विद्यालय पहुंच कर रैली समाप्त हुई. रैली का नेतृत्व प्राचार्य रामप्रवेश पांडेय ने किया. रैली में छात्रा अलका, शिक्षिका रीना सिंह, कृष्णा कुमारी, लीना शकुंतला सिंह, रचना सरकार, सत्यदेव शर्मा, लाल शर्मा आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




