वाहन जमा नहीं करने पर होगी कार्रवाई : डीटीओ (फोटो)

Published at :11 Nov 2014 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
वाहन जमा नहीं करने पर होगी कार्रवाई : डीटीओ (फोटो)

फोटो – 11 कोडपी 10डीटीओ सुबोध कुमारकोडरमा बाजार. वाहन कोषांग के प्रभारी सह डीटीओ सुबोध कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव में इस बार लगभग 280 वाहनों की जरूरत है. इसमें 110 बस के अलावा अन्य चार पहिया वाहन शामिल है. उन्होंने बताया कि चार दिसंबर की शाम को वाहन मालिकों से वाहन कोषांग में […]

विज्ञापन

फोटो – 11 कोडपी 10डीटीओ सुबोध कुमारकोडरमा बाजार. वाहन कोषांग के प्रभारी सह डीटीओ सुबोध कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव में इस बार लगभग 280 वाहनों की जरूरत है. इसमें 110 बस के अलावा अन्य चार पहिया वाहन शामिल है. उन्होंने बताया कि चार दिसंबर की शाम को वाहन मालिकों से वाहन कोषांग में अपने-अपने वाहन जमा करने को लेकर अधियाचना वाहन मालिकों को भेजी जा रही है. अब तक 250 वाहन मालिकों को अधियाचना भेजी गयी है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा वाहन किराये में वृद्धि किये जाने के बाद वाहन मालिकों ने समय पर अपने वाहन जमा कर दिये थे और चुनाव के उपरांत वाहन मालिकों को किराया का भुगतान निर्धारित अवधि के अंदर कर दिया गया था. इस बार भी उन्हें विश्वास है कि समय पर वाहन मालिक अपने वाहन को वाहन कोषांग में जमा कर देंगे. इसमें लापरवाही बरतनेवाले वाहन मालिक पर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola