ट्रैक्टर ने युवक को कुचला, मौत

Published at :11 Nov 2014 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर ने युवक को कुचला, मौत

11कोडपी5मृतक.11कोडपी11जब्त ट्रैक्टर.झुमरीतिलैया. तिलैया थाना क्षेत्र के अड्डी बंगला निवासी 32 वर्षीय पंकज मोदी (पिता स्व राजेंद्र मोदी) की मौत मंगलवार को सड़क दुर्घटना में हो गयी. केडिया धर्म कांटा के निकट एक ट्रैक्टर ने कुचल दिया. वे मोटरसाइकिल से बाजार जा रहे थे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ट्रैक्टर को […]

विज्ञापन

11कोडपी5मृतक.11कोडपी11जब्त ट्रैक्टर.झुमरीतिलैया. तिलैया थाना क्षेत्र के अड्डी बंगला निवासी 32 वर्षीय पंकज मोदी (पिता स्व राजेंद्र मोदी) की मौत मंगलवार को सड़क दुर्घटना में हो गयी. केडिया धर्म कांटा के निकट एक ट्रैक्टर ने कुचल दिया. वे मोटरसाइकिल से बाजार जा रहे थे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया.पुलिस की गाड़ी ने बच्ची को कुचला, हालत गंभीरचंदवारा थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग स्थित पानी टंकी के निकट मंगलवार को तिलैया पुलिस की गाड़ी की चपेट में आने से एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी. बताया जाता है कि चंदवारा निवासी भोला रविदास की आठ वर्षीय पुत्री काजल कुमारी अचानक सड़क पर दौड़ पड़ी. इस कारण यह दुर्घटना हुई. उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव को शांति पूर्ण संपन्न कराने को लेकर कोडरमा, हजारीबाग व चतरा जिले के सभी थानेदारों की बैठक बरही में हुई थी. बरही से लौटने के क्रम में उक्त घटना हुई. पुलिस ने बच्ची को स्थानीय अस्पताल में भरती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola