मंडलकारा में छापामारी की गयी

नहीं मिली आपत्तिजनक सामानफोटो – 11 कोडपी 6छापामारी अभियान में एएसपी नौशाद आलम, एसडीओ व अन्य कोडरमा बाजार. विधानसभा चुनाव को लेकर डीसी व एसपी के निर्देश पर मंगलवार की अहले सुबह एएसपी नौशाद आलम के नेतृत्व में मंडलकारा में छापामारी अभियान चलाया गया. लगभग एक घंटे तक चले इस अभियान के दौरान पुलिस ने […]
नहीं मिली आपत्तिजनक सामानफोटो – 11 कोडपी 6छापामारी अभियान में एएसपी नौशाद आलम, एसडीओ व अन्य कोडरमा बाजार. विधानसभा चुनाव को लेकर डीसी व एसपी के निर्देश पर मंगलवार की अहले सुबह एएसपी नौशाद आलम के नेतृत्व में मंडलकारा में छापामारी अभियान चलाया गया. लगभग एक घंटे तक चले इस अभियान के दौरान पुलिस ने महिला व पुुरुष बंदियों के सभी वार्डों का निरीक्षण किया. हालांकि अभियान के दौरान किसी भी प्रकार का कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ. मौके पर एएसपी श्री आलम के अलावा एसडीओ लियाकत अली, डीएसपी हरिलाल यादव, प्रशिक्षु डीएसपी राजा मित्रा, कोडरमा थाना प्रभारी शिवनाथ प्रसाद, पुलिस निरीक्षक अजय कुमार सिंह, तिलैया थाना प्रभारी केपी यादव के अलावे डोमचांच, जयनगर, चंदवारा थाना के प्रभारी आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




