बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना उद्देश्य

Published at :11 Nov 2014 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना उद्देश्य

11 कोडपी 9…प्रदर्शनी का निरीक्षण डीइओ एसके राय व अन्य फ्लायर …जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, डीइओ ने कहा सलमान, प्रवीण व अभिमन्यु के प्रोजेक्ट का चयन प्रतिनिधि, कोडरमा बाजारपरियोजना बालिका उच्च विद्यालय कोडरमा में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस व साइंस फॉर सोसाइटी के तत्वावधान में 22 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस द्वारा जिलास्तरीय विज्ञान […]

विज्ञापन

11 कोडपी 9…प्रदर्शनी का निरीक्षण डीइओ एसके राय व अन्य फ्लायर …जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, डीइओ ने कहा सलमान, प्रवीण व अभिमन्यु के प्रोजेक्ट का चयन प्रतिनिधि, कोडरमा बाजारपरियोजना बालिका उच्च विद्यालय कोडरमा में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस व साइंस फॉर सोसाइटी के तत्वावधान में 22 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस द्वारा जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी सुशील कुमार राय ने किया. संचालन सोसाइटी जिला एकेडमिक को-ऑर्डिनेटर अश्विनी कुमार सिन्हा ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की तसवीर पर माल्यार्पण कर की गयी. विद्यालय के प्रधानाध्यापक नवल किशोर सिंह व छात्रा आंचल ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला. रितिका व सहेलियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया. सोसाइटी के जिला समन्वयक प्रो अशोक अभिषेक ने अतिथियों का स्वागत किया. पूर्व समन्वयक कल्याणी सरकार ने प्रोजेक्ट निर्माण की तकनीकी पक्ष की जानकारी दी. उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए डीइओ श्री राय ने कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच को विकसित करने के लिए यह आयोजन किया गया है. दूसरे सत्र में जिले के विभिन्न विद्यालयों द्वारा प्रोजेक्ट प्रदर्शन किया गया. इसमें सेक्रेट हर्ट के सलमान, आदर्श प्लस टू उच्च विद्यालय मधवाटांड के प्रवीण व उत्क्रमित उच्च विद्यालय जयपुर कांको के अभिमन्यु के प्रोजेक्ट का चयन किया गया. प्रदर्शनी में पर्यावरण प्रणाली, मौसम, जलवायु, संस्कृति आदि से संबंधित 35 प्रोजेक्ट प्रस्तुत किये गये. निर्णायक मंडली द्वारा मूल्यांकन किया गया. निर्णायक प्रो दीपक कुमार, ठाकुर अनंत कुमार, कल्याणी सरकार, नूतन सिन्हा व आलोक कुमार थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में संजीव कुमार मिश्रा, चंद्र प्रकाश, बीरेंद्र कुमार, दीपक कुमार, बनानी सरकार, पूनम सिंह, रेखा सिन्हा, विजय कुमार, ओम प्रकाश सिन्हा, अवध किशोर शर्मा, अभिषेक कुमार सिन्हा, दिनेश गोप, मनोज कुमार आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. चयनित प्रोजेक्ट का प्रदर्शन 14 नवंबर को धनबाद में होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola