एसपी ने सहायक अवर निरीक्षक को किया निलंबित

Published at :11 Nov 2014 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
एसपी ने सहायक अवर निरीक्षक को किया निलंबित

कोडरमा बाजार. विधानसभा चुनाव को लेकर चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत जामूखाड़ी के समीप बनाये गये अस्थायी चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच की जगह अवैध वसूली के मामले में एसपी संगीता कुमारी ने अवर निरीक्षक शंभुनाथ सिंह को निलंबित कर दिया. ज्ञात हो कि बीते रविवार सुबह कोडरमा बीडीओ प्रभाष कुमार दत्ता के औचक निरीक्षण […]

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. विधानसभा चुनाव को लेकर चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत जामूखाड़ी के समीप बनाये गये अस्थायी चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच की जगह अवैध वसूली के मामले में एसपी संगीता कुमारी ने अवर निरीक्षक शंभुनाथ सिंह को निलंबित कर दिया. ज्ञात हो कि बीते रविवार सुबह कोडरमा बीडीओ प्रभाष कुमार दत्ता के औचक निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उक्त अस्थायी चेक पोस्ट पर दंडाधिकारी के रूप में तैनात अंचल निरीक्षक विजय कुमार गुप्ता व पुलिस पदाधिकारी एएसआइ शंभुनाथ सिंह के मौजूदगी में एक सिपाही द्वारा वाहनों की जांच की जगह अवैध वसूली का खेल चल रहा था. मामले की रिपोर्ट बीडीओ द्वारा डीसी को सौंपा गया था. रिपोर्ट के आलोक में डीसी के रवि कुमार ने तत्काल प्रभाव से अंचल निरीक्षक विजय कुमार गुप्ता को निलंबित करते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारी पर आवश्यक कार्रवाई करने को लेकर एसपी से अनुशंसा की गयी थी. एसपी संगीता कुमारी ने डीसी के पत्र के आलोक में उक्त कार्रवाई की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola