आज से बिजली में होगी कटौती

कोडरमा. बिजली की समस्या से त्रस्त जनता को और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. शनिवार से जिले में बिजली कटौती में इजाफा तय माना जा रहा है. बताया जाता है कि डीवीसी का झारखंड विद्युत बोर्ड पर करोड़ों रुपये बकाया है. इसको लेकर डीवीसी ने बोर्ड को कम बिजली देने का फैसला लिया […]
कोडरमा. बिजली की समस्या से त्रस्त जनता को और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. शनिवार से जिले में बिजली कटौती में इजाफा तय माना जा रहा है. बताया जाता है कि डीवीसी का झारखंड विद्युत बोर्ड पर करोड़ों रुपये बकाया है. इसको लेकर डीवीसी ने बोर्ड को कम बिजली देने का फैसला लिया है. ऐसे में कोडरमा जिले में आम दिनों की तरह हो रही कटौती के अलावा दिन में 10 बजे से एक बजे तक व रात में आठ बजे से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति में कटौती होगी. अभी जिले में मेंटेनेंस व लोड शेडिंग के नाम पर घंटों बिजली कटौती की जा रही है. ऐसे में शनिवार से जिले को बमुश्किल 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल सकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




