122 लोगों के हथियार का लाइसेंस सस्पेंड

जिला प्रशासन का आदेश नहीं मानने पर डीसी ने की कार्रवाईप्रतिनिधि, कोडरमा बाजारउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के रवि कुमार ने जिले के 122 हथियार लाइसेंस धारियों का लाइसेंस अगले आदेश तक स्थगित (सस्पेंड) करने का आदेश जारी किया है. जारी आदेश में कहा गया है कि लोकसभा चुनाव के दौरान सभी हथियार लाइसेंस धारियों को […]
जिला प्रशासन का आदेश नहीं मानने पर डीसी ने की कार्रवाईप्रतिनिधि, कोडरमा बाजारउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के रवि कुमार ने जिले के 122 हथियार लाइसेंस धारियों का लाइसेंस अगले आदेश तक स्थगित (सस्पेंड) करने का आदेश जारी किया है. जारी आदेश में कहा गया है कि लोकसभा चुनाव के दौरान सभी हथियार लाइसेंस धारियों को संबंधित थाना अथवा स्थानीय शस्त्र डीलर के यहां हथियार जमा करने का निर्देश दिया गया था. इसके लिए अंतिम तिथि दो अप्रैल निर्धारित की गयी थी. आदेश के बावजूद कुछ लाइसेंस धारियों ने अपना हथियार जमा नहीं कराया. आदेश की अवहेलना की गयी. डीसी ने इसी को आधार बनाते हुए उक्त लोगों का लाइसेंस सस्पेंड करते हुए आदेश जारी किया है कि लाइसेंसधारी अविलंब अपना हथियार संंबंधित थाना व शस्त्र डीलर के यहां जमा करायें.अथवा बिना वैध लाइसेंस के हथियार रखने के आरोप में उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. यह भी कहा गया है कि लाइसेंस धारी 15 दिन के अंदर स्पष्टीकरण दंे. क्यों नहीं उनके लाइसेंस को रद्द कर दिया जाये. इनका लाइसेंस सस्पेंड किया गया :कोडरमा थाना क्षेत्र के जलवाबाद निवासी अनवर हुसैन, मंजर अहमद, गिरिडीह बाइपास रोड के गोविंद पासवान, पंजाब होटल के दर्शन सिंह, श्रीराज सिंह, छतरबर के सैयद मोहम्मद तौकीर, यूसी अग्रवाल, लोकाई के उमेश चंद्र अग्रवाल, रण विजय कुमार सिंह, योगेंद्र प्रसाद भगत, दशरथ सिंह, जगदयाल सिंह, छतरबर के रेयाज अहमद, मदन मोहन सिंह, सहाना रोड के आशीष कुमार दा, कोडरमा के सचिंद्र कुमार सहाना, किशोर कुमार अग्रवाल, बदरूजमा अंसारी, पथलडीहा जय गोविंद सिंह, चाराडीह के विनय कुमार सिंह, महावीर मुहल्ला के लोकनाथ केसरी, तिलैया थाना क्षेत्र के छतरबर के जॉनपोजर एंड कंपनी लि0 के डायरेक्टर, शिव नारायण भदानी, कृष्ण शरण भदानी, शिवजी प्रसाद सिंह, नबादा के अब्दुल हमीद, शौकत अली, विश्रामबाग के राजीव कुमार भदानी, विशुनपुर रोड के राज किशोर सहाय, ज्ञानेंद्रपति त्रिपाठी, विशुनपुर के दीपक कुमार तिवारी, असनाबाद के धर्मेंद्र कुमार सिंह, झलपो के महमूद अख्तर, रजगढिया रोड के संजय कुमार, अड्डी बंगला के तरुण लाल धर्मचंद, शिव नारायण भदानी, बसंत कुमार शर्मा, जवाहर टॉकीज के महेंद्र प्रसाद वर्णवाल, कृष्णा प्रसाद, ध्रुव नारायण भदानी, सुबेदार अवधेश कुमार शरण, प्रीतम सिंह, सुरेश कुमार सिंह, मो अली, हरिहर सिंह, हेमंत रामपाल, श्याम सुंदर सिंह, प्रभात कुमार भदानी, दयानंद भदानी, विशुनपुर रोड के जनार्दन सिंह, विशुनपुर रोड में मुरली मनोहर भदानी, भादोडीह के हजारीलाल, देवी मंडप रोड के विद्यानाथ चौधरी, सुदर्शन मिश्रा, रामलखन सिंह, बाईपास के बटेश्वर सिंह, संतोष कुमार, प्रेम सिंह, गुदी सिंह, बाला सिंह, अखौरी अनिरुद्ध प्रसाद, रण विजय कुमार, पानी टंकी रोड के अरविंद कुमार सिंह, ताराटांड़ के अमिचंद, पुराना बस स्टैंड के मो आजाम, अड्डी बंगला के रवींद्र प्रसाद जायसवाल, ताराटांड़ के श्रीराम सिंह, देवीलाल, मोरियावां के जेहल राम, नावादा के कृष्ण बिहारी सिन्हा, डोमचांच थाना क्षेत्र के मसनोडीह के कृष्ण वल्लभ प्रसाद सिंह, शालीग्राम सिंह, शिव सागर के रतीश चंद्र अग्रवाल, उमेश चंद्र अग्रवाल, सुरेश कुमार अग्रवाल, बीएन झा, मसनोडीह के उदय शंकर प्रसाद सिंह, रामजी प्रसाद वर्णवाल, मसनोडीह अरुण प्रसाद सिंह, नावाडीह सुरेश प्रसाद वर्णवाल, मसनोडीह विक्रम कुमार सिंह, गिरीश कुमार सिंह, कौलेश्वर मेहता, रवि शंकर प्रसाद, सुभाष प्रसाद वर्णवाल, तेतरियाडीह के अशोक कुमार सिंह, सपही के रमेश चंद मीना, राजकुमार रविदास, महानंद सिन्हा, नंद किशोर राम, जयनगर थाना क्षेत्र के डुमरी सरमाटांड़ निवासी वासुदेव यादव, बिरसोडीह के लियाकत अंसारी, मकतपुर के लक्ष्मण चौधरी, कटिया के रामेश्वर वर्णवाल, जयनगर थाना के एएसआइ राज किशोर प्रसाद सिंह, बड़कीधमराय के उमाकांत प्रसाद, बिहरो के एनके सहदेव यादव, हरली के देवेंद्र प्रसाद यादव, तिलैया डैम ओपी क्षेत्र के सिमरिया निवासी मो सिद्दिक खान, गुमो के धनी मोदी, रेंज आफिसर राजवंश सिंह, डीआर सिंह, कार्यपालक अभियंता डीवीसी, रामदेव राय, ज्वाला सिंह, मरकच्चो थाना के नादकरी के मो इब्राहीम, जामू के बुधन साव, डीपी वर्णवाल, अजीतानंद प्रसाद, नादकरी मो हनीफ अंसारी, सिद्दीक अंसारी, भेलनाथ महतो, जामू के बढ़न नायक, सतगांवा थाना क्षेत्र के बासोडीह के मौलवी वसी अहमद, बरियारडीह के बनारसी प्रसाद, पंचमोह के एनके मेवालाल व बदली के प्रसाद यादव.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




