जनसंपर्क कर जनता से मांगा आशीर्वाद

26कोडपी3जनसंपर्क करते प्रो जानकी यादव.जयनगर. झाविमो केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य सह बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी प्रो जानकी यादव ने हरली से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की और लोगों से आशीर्वाद मांगा. उन्होंने कहा कि 27 वर्षों से वे इस क्षेत्र में संघर्ष कर रहे हैं. इस बार अंतिम चुनाव लड़ते हुए आखिरी बार आशीर्वाद मांगने निकले […]
26कोडपी3जनसंपर्क करते प्रो जानकी यादव.जयनगर. झाविमो केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य सह बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी प्रो जानकी यादव ने हरली से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की और लोगों से आशीर्वाद मांगा. उन्होंने कहा कि 27 वर्षों से वे इस क्षेत्र में संघर्ष कर रहे हैं. इस बार अंतिम चुनाव लड़ते हुए आखिरी बार आशीर्वाद मांगने निकले हैं. उन्होंने कहा कि हमेशा जनहित के लिए लड़ाई लड़ी है. प्रो यादव ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों का एक-एक कर दौरा किया जायेगा. इस दौरान कई लोग झाविमो में शामिल हुए. इसमें विजय यादव, बाबूलाल यादव, कुर्बान अंसारी, जहुर अंसारी, उमेश यादव, केदार यादव, महेंद्र यादव, इंद्रदेव साव के नाम शामिल हैं. अभियान में झावियुमो प्रखंड अध्यक्ष उमेश यादव, कयूम अंसारी, वीरेंद्र यादव, अरुण कुमार यादव, राजू यादव, मुकेश यादव, दुर्गा नंद शर्मा, संजय यादव, महेंद्र यादव, सिकंदर यादव, पिंटू यादव, अवधेश यादव, अनिल पासवान, बहादुर रविदास, जितेंद्र पासवान, भुवनेश्वर यादव, विक्रम सिंह आदि शामिल थे. इस दौरान बिरसोडीह, अरनियामो, हरली, चमगुदो खुर्द, डुमरडीहा, सिंगारडीह, चुटियारो, करियावां, डहुआ टोल, खेडोबर आदि गांवों का भ्रमण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




