मुर्गी पालन कर स्वावलंबी बनें : डीसी

Published at :22 Oct 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
मुर्गी पालन कर स्वावलंबी बनें : डीसी

केसीसी सह रवि फसल पर कार्यशाला डीसी ने बैंक प्रबंधकों को दिये कई निर्देश डोमचांच. दक्षिणी पंचायत भवन में कृषि विभाग की ओर से केसीसी सह रवि फसल कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त के रवि कुमार ने किसान मित्रों की समस्याएं सुनीं तथा कृषि विभाग के अधिकारियों व बैंक प्रबंधकों […]

विज्ञापन

केसीसी सह रवि फसल पर कार्यशाला डीसी ने बैंक प्रबंधकों को दिये कई निर्देश डोमचांच. दक्षिणी पंचायत भवन में कृषि विभाग की ओर से केसीसी सह रवि फसल कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त के रवि कुमार ने किसान मित्रों की समस्याएं सुनीं तथा कृषि विभाग के अधिकारियों व बैंक प्रबंधकों को कई निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि कृषकों व कृषक मित्रों को सही-सही जानकारी दें. जानकारी के अभाव में कई कार्य छूट जाते हैं. उन्होंने बताया कि किसान मुर्गी पालन कर स्वावलंबी बन सकते हैं. उन्होंने कहा कि 50 हजार का केसीसी मुखिया व एक लाख तक का केसीसी सीआइ के अनुमोदन से हो सकता है. वहीं एलडीएम सुशील कुमार सिन्हा ने कहा कि अधिक से अधिक किसान योजनाओं का लाभ उठाएं. पुराना ऋण चुकता करें और नयी योजना का लाभ लें. प्रमुख शालिनी गुप्ता ने बैंक प्रबंधकों को सलाह दी कि वे अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं. उन्होंने कहा कि कृषक मित्रों की कमी को दूर किया जाये. मौके पर बीडीओ नारायण राम, सीओ संदीप कुमार मधेसिया, बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक सुनील कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी संतोष लकड़ा, केवीके के मनीष कुमार, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक जावेद अली, राजेंद्र मोदी, विपिन कुमार, एसएन यादव, उप प्रमुख आदर्श कुमार पंकज, मुखिया राजेंद्र यादव, रामकिशुन सुंडी, विनोद पांडेय, भरत नारायण मेहता, बसंत मेहता, किशोर यादव, कुलदीप राम, प्रदीप कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola