केसीसी को लेकर कार्यशाला

Published at :21 Oct 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
केसीसी को लेकर कार्यशाला

कोडरमा. स्थानीय प्रखंड मैदान में केसीसी सह रबी कार्यशाला का आयोजन किया गया. अध्यक्षता जिला कृषि पदाधिकारी संतोष लकड़ा ने की. उन्होंने कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी. एलडीएम सुधीर सिन्हा ने केसीसी से संबंधित जानकारी दी. वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाष कुमार दत्ता ने सभी जनसेवक, कृषक मित्र व पंचायत सेवक को […]

विज्ञापन

कोडरमा. स्थानीय प्रखंड मैदान में केसीसी सह रबी कार्यशाला का आयोजन किया गया. अध्यक्षता जिला कृषि पदाधिकारी संतोष लकड़ा ने की. उन्होंने कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी. एलडीएम सुधीर सिन्हा ने केसीसी से संबंधित जानकारी दी. वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाष कुमार दत्ता ने सभी जनसेवक, कृषक मित्र व पंचायत सेवक को 24 अक्तूबर तक केसीसी फॉर्म भर कर बैंक भेजने का निर्देश दिया. इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र जयनगर के मनीष कुमार ने आलू को पाला से बचाने, श्रीविधि से गेहूं की खेती व जीरो टिलर से गेहूं की खेती की नयी तकनीक की जानकारी दी. संचालन कृषि सांख्यिकी शैलेंद्र कुमार ने किया. धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड तकनीकी प्रबंधक संतोष कुमार सिंह ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola