पचखेरो जलाशय का उदघाटन कार्यक्रम रद्द

मरकच्चो. पचखेरो जलाशय योजना का उदघाटन मंगलवार को झारखंड सरकार की जल संसाधन मंत्री अन्नपूर्णा देवी करने वाली थी, लेकिन किसी कारणवश उदघाटन कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा. उदघाटन का समय तीन बजे निर्धारित था. 2.30 बजे उदघाटन कार्यक्रम को रद्द करने की सूचना आयी. जलाशय योजना के प्रभावित परिवारों को मिलने वाली अनुदान राशि […]
मरकच्चो. पचखेरो जलाशय योजना का उदघाटन मंगलवार को झारखंड सरकार की जल संसाधन मंत्री अन्नपूर्णा देवी करने वाली थी, लेकिन किसी कारणवश उदघाटन कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा. उदघाटन का समय तीन बजे निर्धारित था. 2.30 बजे उदघाटन कार्यक्रम को रद्द करने की सूचना आयी. जलाशय योजना के प्रभावित परिवारों को मिलने वाली अनुदान राशि के भुगतान की प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण उदघाटन कार्यक्रम रद्द हुआ है. इसकी सूचना कार्यपालक अभियंता रघुनंदन सिंह यादव ने दी. उदघाटन के पूर्व से ही भाजपा, झाविमो व माले इसका विरोध जता रहे थे. इनका कहना था कि डैम का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है. सस्ती लोकप्रियता हासिल करने को लेकर उदघाटन किये जाने की तैयारी है. विरोध जताने वालों में भाजपा के प्रकाश साहा, अरुण यादव, झाविमो के डा. सरफराज नवाज, भुनेश्वर राणा, माले के सहदेव यादव के नाम शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




