बैठक में लिये गये कई निर्णय गये

Published at :20 Oct 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
बैठक में लिये गये कई निर्णय  गये

कोडरमा बाजार. नगर पंचायत बोर्ड की बैठक अध्यक्ष मो शब्बन की अध्यक्षता में हुई. बैठक में नगर पंचायत में शहरी जलापूर्ति योजना पर विचार-विमर्श किया गया. इसके अलावा नगर पंचायत बोर्ड से पूर्व से निबंधित संवेदकों का नये नियम के तहत पंजीकृत करने, शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था करने, नगर पंचायत के अंतर्गत […]

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. नगर पंचायत बोर्ड की बैठक अध्यक्ष मो शब्बन की अध्यक्षता में हुई. बैठक में नगर पंचायत में शहरी जलापूर्ति योजना पर विचार-विमर्श किया गया. इसके अलावा नगर पंचायत बोर्ड से पूर्व से निबंधित संवेदकों का नये नियम के तहत पंजीकृत करने, शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था करने, नगर पंचायत के अंतर्गत व्यवसाय पेशा से ट्रेड लाइसेंस निर्गत करने, छठ त्योहार को लेकर विभिन्न छठ घाटों की साफ सफाई युद्ध स्तर से करने समेत कई निर्णय लिये गये. साथ ही नये संवेदकों का निबंधन करने को लेकर भी विचार किया गया. मौके पर उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी मदन मोहन सिंह, जेइ प्रमोद कुमार सत्यर्थी, योगेंद्र वर्मा, वार्ड पार्षद अशोक यादव, अमित अनुराग, रूप नारायण पांडेय, नारायण यादव, मुशर्रफ प्रवीण, रेखा देवी, साहिना प्रवीण समेत कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola