भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

फोटो – 18 कोडपी 10पुरस्कृत करते अतिथिझुमरीतिलैया. इंडियन पब्लिक स्कूल असनाबाद में शनिवार को नियमित सीसीए के तहत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. भाषण का विषय राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार था. मुख्य अतिथि शिक्षाविद जागेश्वर जी थे. कार्यक्रम में छात्र राहुल, सुजीत, गौरव, अंकित, पूजा, अंजलि, पम्मी, शालिनी, नीतीश आदि बच्चों ने कैलाश सत्यार्थी […]
फोटो – 18 कोडपी 10पुरस्कृत करते अतिथिझुमरीतिलैया. इंडियन पब्लिक स्कूल असनाबाद में शनिवार को नियमित सीसीए के तहत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. भाषण का विषय राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार था. मुख्य अतिथि शिक्षाविद जागेश्वर जी थे. कार्यक्रम में छात्र राहुल, सुजीत, गौरव, अंकित, पूजा, अंजलि, पम्मी, शालिनी, नीतीश आदि बच्चों ने कैलाश सत्यार्थी व मलाला यूसुफजई के बारे में बताया. वहीं मुख्य अतिथि जागेश्वर जी ने नोबेल पुरस्कार कब शुरू हुआ, किसने नाम पर शुरू हुआ, अब तक कितने भारतीय को मिला, महात्मा गांधी को क्यों नहीं मिला आदि के बारे में बताया. वहीं निदेशक धर्मेंद्र सिंह ने नोबेले पुरस्कार के अलावा भारत रत्न, पद्म श्री, परमवीर चक्र आदि की जानकारी दी. इस मौके पर शिक्षक चंद्रभूषण पांडेय, कर्ण, कुंदन, अनिल, धर्मेंद्र, सीमा, अनिता, सिमरन, पूनम, लक्ष्मी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




