ग्रामीण क्षेत्रों में जोर पकड़ रहा है सफाई अभियान

छात्रों ने ली स्वच्छता की शपथ फोटो – 18 कोडपी 1सफाई करते आदर्श विद्या मंदिर तिलोकरी के विद्यार्थीसरकारी-गैर सरकारी विद्यालयों तथा पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है प्रतिनिधि, जयनगर राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान अब गांव की गलियों में भी जोर पकड़ने लगा है. विभिन्न सरकारी-गैर सरकारी विद्यालयों तथा पंचायत […]
छात्रों ने ली स्वच्छता की शपथ फोटो – 18 कोडपी 1सफाई करते आदर्श विद्या मंदिर तिलोकरी के विद्यार्थीसरकारी-गैर सरकारी विद्यालयों तथा पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है प्रतिनिधि, जयनगर राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान अब गांव की गलियों में भी जोर पकड़ने लगा है. विभिन्न सरकारी-गैर सरकारी विद्यालयों तथा पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से अलग अलग क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है. शनिवार को आदर्श विद्या मंदिर तिलोकरी में प्राचार्य नीलकंठ वर्णवाल ने विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलायी. इसके बाद सफाई अभियान शुरू किया गया. अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर के अलावा गांव के चौक-चौराहे, पंचायत भवन तथा खरियोडीह बाबा धाम की सफाई की. अभियान में उप प्रधानाध्यापक शंभु पांडेय, विकास पांडेय, राम कृष्ण शर्मा, विजय पासवान, राम लखन यादव, शिवपूजन दास, बंशीधर यादव, सच्चिदानंद पांडेय, संतोषी देवी, अंजू देवी, सलाउद्दीन खान, प्रदीप शर्मा, कैलाश राणा आदि शामिल थे. इधर, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय वृंदा व आंगनबाड़ी नर्सरी ने संयुक्त रूप से सफाई अभियान चलाया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजू यादव, सहयोगी शिक्षक अशोक रजक, शिक्षिका निशा देवी, सेविका जया देवी, सहायिका बबीता देवी, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सह भाकपा अंचल मंत्री प्रकाश रजक आदि ने गांव की साफ-सफाई की. इस मौके पर मंजू देवी, मुनिया देवी, प्रेमा साव, प्रदीप रजक, लक्ष्मण रजक, तिलेश्वर साव, पचिया देवी आदि मौजूद थे. मरकच्चो. प्रखंड के उच्च विद्यालय फुलवरिया के शिक्षकों ने मुखिया बसंती देवी के नेतृत्व में शनिवार को सफाई अभियान चला कर चौक-चौराहे की सफाई की. अभियान में विद्यालय परिवार के लोग, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, वार्ड सदस्य आदि शामिल थे. वहीं पंचायत जन प्रतिनिधियों द्वारा फुलवरिया, बिगहा, शिव नगर, राम नगर आदि जगहों पर अभियान चलाया गया. इस मौके पर प्राचार्य सुखदेव हजाम, लालजीत मेहता, मनोहर प्रसाद, मिथिलेश राणा, आशीष मिस्त्री, सुनीता मेहता, रामाशंकर सिंह, मुन्ना यादव, जय देव पांडेय, शांति देवी, विनोद मेहता, सुनील मेहता, शिव कुमार मेहता, प्रवीण साव, डोमन मेहता, मुन्नी लाल मेहता, देवकी देवी, बंधनी देवी आदि मौजूद थे. सतगांवा. प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय माधोपुर में स्वच्छता अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व विद्यालय के सचिव कार्यानंद सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि हमें स्वस्थ्य रहने के लिए स्वच्छ रहना जरूरी है. सफाई से वातावरण शुद्ध होता है. उन्होंने विद्यार्थियों को खाने से पहले व शौच के बाद हाथ धोने को कहा. इस दौरान विद्यार्थी व शिक्षकों ने जागरूकता रैली निकाली. इस मौके पर ग्राशिस अध्यक्ष सुरेश कुमार, पारा शिक्षक रंजीत कुमार, सुधीर कुमार, मुसाफिर यादव, अनिल कुमार, रीना देवी, सेवानिवृत्त शिक्षक दामोदर प्रसाद यादव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




