सेवानिवृत्त अवर निरीक्षकों को दी गयी विदाई

Updated:
विज्ञापन

मरकच्चो : नवलशाही थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक रामकृत प्रसाद व जनार्दन पासवान के सेवानिवृत्त होने पर बुधवार को थाना परिसर में उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. विदाई समारोह में मुख्य रूप से एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद, हजारीबाग जिला के विष्णुगढ़ एसडीपीओ ओमप्रकाश, इंस्पेक्टर केके सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. समारोह […]

विज्ञापन

मरकच्चो : नवलशाही थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक रामकृत प्रसाद व जनार्दन पासवान के सेवानिवृत्त होने पर बुधवार को थाना परिसर में उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. विदाई समारोह में मुख्य रूप से एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद, हजारीबाग जिला के विष्णुगढ़ एसडीपीओ ओमप्रकाश, इंस्पेक्टर केके सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

समारोह में पदाधिकारियों ने सेवानिवृत्त दोनों अवर निरीक्षकों के मंगलमय जीवन की कामना की. उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी में आये सभी लोगों को एक दिन इस राह से गुजरना होता है. इस दौरान सेवानिवृत पदाधिकारियों को रोजमर्रा उपयोग में आने वाले कई समान उपहार में दिये गये.

मौके पर चंदवारा थाना प्रभारी शाहिद रजा, मरकच्चो थाना प्रभारी शिव बालक यादव, अवर निरीक्षक सुनील पासवान, कुंदन कुमार सअनि देवव्रत सिंह, हेमलाल यादव, भोला राम, रामधन यादव, भीम साव, बेदी साव, कमलेश शर्मा, किशोर यादव, बीरेंद्र यादव, सुभाष यादव, हीरा लाल यादव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola