सीसीएम ने लिया जायजा कमियां दूर करने का निर्देश

झुमरीतिलैया : जीएम के आगमन को लेकर शुक्रवार को पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक अमिताभ प्रभाकर ने कोडरमा स्टेशन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उनके साथ धनबाद रेल मंडल के एडीआरएम आशीष झा, गौरव कुमार के अलावा अन्य विभागीय पदाधिकारी मौजूद थे. अधिकारियों ने स्टेशन परिसर में बने फूड […]
झुमरीतिलैया : जीएम के आगमन को लेकर शुक्रवार को पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक अमिताभ प्रभाकर ने कोडरमा स्टेशन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उनके साथ धनबाद रेल मंडल के एडीआरएम आशीष झा, गौरव कुमार के अलावा अन्य विभागीय पदाधिकारी मौजूद थे.
अधिकारियों ने स्टेशन परिसर में बने फूड प्लाजा, रिजर्वेशन काउंटर, टिकट काउंटर, यात्री विश्रामलय समेत यात्री सुविधाओं का जायजा लिया. यात्री विश्रामालय के बाथरूम का नल खराब देख कर विभागीय पदाधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए उसे तुरंत बदलने की बात कही. बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अमिताभ प्रभाकर ने कहा कि स्टेशन में थोड़ी बहुत कमियां है, जिसे सुधारने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










