कोडरमा में यात्री बस और ट्रेलर में टक्कर, बस की केबिन का हुआ ये हाल

रांची : बिहार की सीमा से सटे झारखंड के कोडरमा जिला में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ. एक यात्री बस को ट्रेलर ने दाहिनी ओर से टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बस की केबिन के परखच्चे उड़ गये. दुर्घटना कोडरमा के जिला मुख्यालय के सदर थाना क्षेत्र के दूधीमाटी में हुई. बताया […]
रांची : बिहार की सीमा से सटे झारखंड के कोडरमा जिला में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ. एक यात्री बस को ट्रेलर ने दाहिनी ओर से टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बस की केबिन के परखच्चे उड़ गये. दुर्घटना कोडरमा के जिला मुख्यालय के सदर थाना क्षेत्र के दूधीमाटी में हुई.
बताया जाता है कि दूधीमाटी स्थित युवराज होटल के पास हुए हादसे में बस के चालक और दो कंडक्टर घायल हो गये हैं. हालांकि, सभी यात्री सुरक्षित बताये जा रहे हैं. घायल ड्राइवर और दोनों कंडक्टर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. बस की केबिन को काफी नुकसान पहुंचा है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




