मोबाइल चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया, पिटाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jun 2019 12:59 AM
झुमरीतिलैया : थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में बुधवार शाम मोबाइल चोरी करते एक युवक को लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा. इसके बाद उसकी जम कर पिटाई की गयी. बताया जाता है कि एक व्यक्ति यहां सब्जी खरीद रहा था. इसी दौरान पहले से घात लगाये बैठे एक युवक ने मोबाइल चोरी का प्रयास […]
झुमरीतिलैया : थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में बुधवार शाम मोबाइल चोरी करते एक युवक को लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा. इसके बाद उसकी जम कर पिटाई की गयी. बताया जाता है कि एक व्यक्ति यहां सब्जी खरीद रहा था.
इसी दौरान पहले से घात लगाये बैठे एक युवक ने मोबाइल चोरी का प्रयास किया. सब्जी खरीद रहे व्यक्ति को आभास होने पर उसने तुरंत चोरी कर रहे युवक को पकड़ लिया. इसके बाद उसकी धुनाई शुरू कर दी. देखते ही देखते अन्य लोग भी उसपर हाथ आजमाने लगे.
बाद में लोगों ने आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपी की पहचान साहेबगंज निवासी आनंद कुमार के रूप में हुई है. लोगों के अनुसार उक्त युवक के साथ दो अन्य लोग थे जो फरार हो गये. वहीं आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह दो दिन पहले ही घर से भाग कर तिलैया आया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










