आवासों की मरम्मत व बुनियादी सुविधाओं के लिए 80 करोड़ स्वीकृत

झुमरीतिलैया : रेलकर्मियों के आवास संबंधित कार्यों के लिए मंडल रेल प्रबंधक ने 80 करोड़ रुपये की राशि की स्वीकृति दी है. इसके अलावा सभी प्रमुख डिपो और स्वास्थ्य यूनिट में आरओ द्वारा पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने, कोडरमा में जलजमाव से प्रभावित आवासों को हटा कर नया आवास बनाने, धनबाद मंडल के सभी 87 लेवल […]
झुमरीतिलैया : रेलकर्मियों के आवास संबंधित कार्यों के लिए मंडल रेल प्रबंधक ने 80 करोड़ रुपये की राशि की स्वीकृति दी है. इसके अलावा सभी प्रमुख डिपो और स्वास्थ्य यूनिट में आरओ द्वारा पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने, कोडरमा में जलजमाव से प्रभावित आवासों को हटा कर नया आवास बनाने, धनबाद मंडल के सभी 87 लेवल क्रॉसिंग गेट पर शौचालय व पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने, कोडरमा-हजारीबाग सेक्शन में स्थित कुड़ागढ़ा स्टेशन पर पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराने, गझंडी व गोमो में छत मरम्मती कराने, सभी क्रू लाबी तथा रनिंग रूम को वातानुकूलित करने, महत्वपूर्ण स्टेशनों पर एटीएम लगाने आदि मांगों पर कार्य स्वीकृति दे दी गयी है. उक्त जानकारी 12-13 जून को इसीआरकेयू की मंडल रेल प्रबंधक के साथ स्थायी वार्ता तंत्र की बैठक में दी गयी. धनबाद स्थित मंडलीय सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










