शिक्षक नियुक्ति को लेकर काउंसलिंग, आयोजन, 154 अभ्यर्थी हुए शामिल
Updated at : 04 Jun 2019 1:09 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा बाजार : प्रधान सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देशानुसार जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में कक्षा प्रथम से पंचम और कक्षा षष्ठ से आठवीं के लिए पूर्व में जारी औपबंधिक मेधा सूची में शामिल अभ्यर्थियों के लिए सोमवार को डीसी भुवनेश प्रताप सिंह के निर्देश पर काउंसलिंग का आयोजन किया गया. स्थानीय परियोजना […]
विज्ञापन
कोडरमा बाजार : प्रधान सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देशानुसार जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में कक्षा प्रथम से पंचम और कक्षा षष्ठ से आठवीं के लिए पूर्व में जारी औपबंधिक मेधा सूची में शामिल अभ्यर्थियों के लिए सोमवार को डीसी भुवनेश प्रताप सिंह के निर्देश पर काउंसलिंग का आयोजन किया गया.
स्थानीय परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक आयोजित काउंसलिंग में मात्र 154 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 730 अभ्यर्थियों को इसके लिए आमंत्रित किया गया था. काउंसलिंग को पारदर्शिता पूर्वक संपन्न करवाने के लिए डीसी के निर्देश पर 12 दल बनाया गया था.
काउंसलिंग दल एक में कार्यपालक दंडाधिकारी नरेश रजक, बीपीओ राधा सिंह, दल दो में कार्यपालक दंडाधिकारी राजेश कुमार साहू, दल तीन में उपनिर्वाचन पदाधिकारी मो शफीक आलम, दल चार में कार्यपालक दंडाधिकारी संतोष कुमार सिंह, दल पांच में बीडीओ मिथिलेश कु. चौधरी, दल छह में बीइइओ अरुण कुमार, दल सात में बीडीओ अमित कुमार, दल आठ में बीइइओ चंडी चरण राय, दल नौ में बीडीओ मनीष कुमार, दल दस में बीडीओ विनय कुमार, ग्यारह में एडीपीओ शंभुदत्त तिवारी, जबकि दल बारह में बीइइओ सहदेव महतो शामिल थे.
जबकि दावा आपत्ति के मामलों का निष्पादन करने के लिए डीइओ शिव नारायण शाह, डीएसइ नवल किशोर दिन भर डटे रहे. काउंसलिंग का निरीक्षण डीसी भुवनेश प्रताप सिंह, डीडीसी आलोक त्रिवेदी के द्वारा किया गया. वहीं काउंसलिंग की निगरानी के लिए विभाग के द्वारा उपनिदेशक राम रत्न राम को भेजा गया था. उप निदेशक श्री राम ने कहा कि काउंसलिंग शांतिपूर्ण संपन्न हुआ.
254 की बहाली थी, 730 को बुलावा पत्र भेजा गया था : इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी शिव नारायण शाह ने बताया कि जिले के कक्षा प्रथम से पंचम और षष्ठ से आठवीं वर्ग के विद्यालयों में कुल 254 पदों पर शिक्षकों की बहाली को लेकर 730 अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजा गया था, परंतु मात्र 154 अभ्यर्थी ही काउंसलिंग में शामिल हुए. उन्होंने बताया की जल्द ही डीसी की अध्यक्षता में स्थापना समिति की बैठक कर अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




