सड़क सुरक्षा को लेकर किया गया जागरूक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2019 12:38 AM
कोडरमा : जिला जनसंपर्क कार्यालय कोडरमा द्वारा चलंत एलइडी वाहन के माध्यम से सड़क सुरक्षा, आपदा नियंत्रण व तंबाकू नियंत्रण को लेकर वृहद प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से ऑडियो-वीडियो क्लीप के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया. यह अभियान मरकच्चो प्रखंड के नावाडीह व चंदवारा प्रखंड के बेंदी, महुआदोहर, चौराही आदि में चलाया गया. इस दौरान […]
कोडरमा : जिला जनसंपर्क कार्यालय कोडरमा द्वारा चलंत एलइडी वाहन के माध्यम से सड़क सुरक्षा, आपदा नियंत्रण व तंबाकू नियंत्रण को लेकर वृहद प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से ऑडियो-वीडियो क्लीप के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया.
यह अभियान मरकच्चो प्रखंड के नावाडीह व चंदवारा प्रखंड के बेंदी, महुआदोहर, चौराही आदि में चलाया गया. इस दौरान एलइडी वाहन के माध्यम से लोगों को गांव के मुख्य चौराहों पर सड़क सुरक्षा संबंधित जानकारी दी गयी, ताकि लोग सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन कर दुर्घटना से बच सकें. लोगों को आपदा नियंत्रण व तंबाकू नियंत्रण पर भी जानकारी दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










