बिजली व्यवस्था दुरुस्त करें
Updated at : 26 Apr 2019 1:09 AM (IST)
विज्ञापन

झुमरीतिलैया : धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अनिल कुमार मिश्र ने बुधवार शाम विशेष सैलून से विभिन्न स्टेशनों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने पहाडपुर, बंधुआ, लालगंज व कोडरमा स्टेशन का निरीक्षण किया. यहां उन्होंने बिजली व्यवस्था,आरपीएफ पोस्ट व रेलवे क्वार्टरों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया. श्री मिश्र के कोडरमा स्टेशन पहुंचते ही वहां […]
विज्ञापन
झुमरीतिलैया : धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अनिल कुमार मिश्र ने बुधवार शाम विशेष सैलून से विभिन्न स्टेशनों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने पहाडपुर, बंधुआ, लालगंज व कोडरमा स्टेशन का निरीक्षण किया. यहां उन्होंने बिजली व्यवस्था,आरपीएफ पोस्ट व रेलवे क्वार्टरों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया.
श्री मिश्र के कोडरमा स्टेशन पहुंचते ही वहां मौजूद दर्जनों लोको पायलट व उप चालकों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए एक ज्ञापन सौंपा और कहा कि यदि 30 मई तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन करेंगे. मौके पर वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक पंकज कुमार, वरीय मंडल अभियंता को-ऑडिनेशन वीके सिंह, वरीय मंडल संकेत एवं दूरभाष अभियंता अजीत कुमार, वरीय मंडल विद्युत अभियंता दिनेश साह, यातायात निरीक्षक अरविंद कुमार सुमन, आरपीएफ कमांडेंट विवेकानंद, इंस्पेक्टर विजय शंकर आदि मौजूद थे.
रेलकर्मियों ने सौंपा डीआरएम को ज्ञापन : रेलवे में कार्यरत रनिंग स्टाफ ने डीआरएम धनबाद रेलमंडल को एक ज्ञापन सौंपा है. इसमें गझंडी कोडरमा लॉबी के लोको रनिंग स्टाफ से जबरन नियम विरुद्ध कार्य कराने का आरोप लगाया है. ज्ञापन में कहा गया है कि समस्त लोको पायलट/सहायक लोको पायलट गझंडी व कोडरमा लॉबी से नियम व प्रावधानों के खिलाफ जबरन धमकी देकर रनिंग कार्य कराया जा रहा है. कर्मियों ने इस समस्या के तत्काल समाधान की मांग की है.
ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि बुकिंग माल गाड़ियों में जीजेडी व कोर से तिलैया के लिए की जाती है और तिलैया में रनिंग रूम में ठहरने के बाद वापसी में जीजेडी आने के बाद मुख्यालय में रिलीफ नहीं करा कर जबरन टीएलसी द्वारा बोकेड ऑफ करने की धमकी देकर परेशान किया जाता है. कर्मियों ने मांग किया कि 36 घंटे से ज्यादा समय तक आउट स्टेशन में कार्य लेने के मामले को जोनल स्तर पर समीक्षा की जाये, ताकि कम से कम समय से कोडरमा गझंडी मुख्यालय वापस लाया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




