होली के दौरान डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जयनगर : होली के त्योहार को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक प्रमुख जयप्रकाश राम की अध्यक्षता में हुई. संचालन मुखिया प्रतिनिधि चुरन खान ने किया. बैठक में दोनों समुदाय के लोग शामिल हुए तथा होली का त्योहार शांति व सौहार्द्र के साथ मनाने का निर्णय लिया. लोगों ने बैठक के दौरान होली […]
विज्ञापन
जयनगर : होली के त्योहार को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक प्रमुख जयप्रकाश राम की अध्यक्षता में हुई. संचालन मुखिया प्रतिनिधि चुरन खान ने किया. बैठक में दोनों समुदाय के लोग शामिल हुए तथा होली का त्योहार शांति व सौहार्द्र के साथ मनाने का निर्णय लिया.
लोगों ने बैठक के दौरान होली में शराब पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की मांग की, कहा कि विवाद की असली जड़ शराब है. इस पर रोक लगना जरूरी है. सीओ विजय हेमराज खलको ने कहा कि हमें आपस सभी भेदभाव भुला कर एक दूसरे को गले लगाकर त्योहार का आनंद लेना चाहिए.
निर्णय लिया गया कि होली के दौरान डीजे पर प्रतिबंध रहेगा. इस अवसर पर थाना प्रभारी रवि किशोर प्रसाद, 20 सूत्री अध्यक्ष वीरेंद्र मोदी, जिप सदस्य प्रतिनिधि केदारनाथ यादव, पंसस महावीर यादव, मुखिया अशोक यादव, इस्लाम अंसारी, महेश सिंह, राजकुमार सिंह, सुरेंद्र भाई मोदी, मजहर खान, तस्लीम ख़ान, आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










