सीसीटीवी की निगरानी में होगी मैट्रिक, इंटर की परीक्षा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Feb 2019 2:38 AM
कोडरमा बाजार : 20 फरवरी से शुरू होनेवाली मैट्रिक-इंटर की परीक्षा को कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर डीसी भुवनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में केंद्राधीक्षकों की बैठक हुई. इसमें वार्षिक माध्यमिक व इंटरमीडिएट (सभी संकाय) की परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए केंद्राधीक्षकों को कई निर्देश दिया गया. वहीं बताया कि इस […]
कोडरमा बाजार : 20 फरवरी से शुरू होनेवाली मैट्रिक-इंटर की परीक्षा को कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर डीसी भुवनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में केंद्राधीक्षकों की बैठक हुई. इसमें वार्षिक माध्यमिक व इंटरमीडिएट (सभी संकाय) की परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए केंद्राधीक्षकों को कई निर्देश दिया गया. वहीं बताया कि इस बार मैट्रिक इंटर की परीक्षा के लिए 16 केंद्र बनाये गये हैं. सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगे है.
जहां किसी कारण से सीसीटीवी संचालित नहीं हो रहा है वहां अविलंब इसे दुरुस्त कर चालू करने का निर्देश दिया गया. परीक्षा केंद्रों में अतिरिक्त 567 वीक्षकों को लगाया गया है. डीसी ने केंद्राधीक्षकों को केंद्रों में पेयजल, शौचालय, बिजली की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया. वहीं परीक्षा केंद्रों में मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामानों को ले जाने पर पाबंदी रखने, केंद्र में प्रवेश करने से पहले परीक्षार्थियों की आवश्यक जांच करने आदि का निर्देश दिया गया. मौके पर डीसी के अलावे डीइओ शिव नारायण शाह समेत अन्य विभागीय पदाधिकारी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










