कोडरमा : दुल्हन को पसंद नहीं था दूल्हा, शादी से पहले जहर खाकर दे दी जान

मरकच्चो (कोडरमा) : मरकच्चो थाना क्षेत्र के कडोडीह पंचायत में एक लड़की ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि परिजनों ने लड़की की इच्छा के विरुद्ध उसकी शादी तय कर दी थी. इससे वह बेहद नाराज थी. गुस्से में उसने आत्महत्या कर ली. यहां बताना प्रासंगिक होगा कि कोडरमा में आत्महत्या के […]
मरकच्चो (कोडरमा) : मरकच्चो थाना क्षेत्र के कडोडीह पंचायत में एक लड़की ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि परिजनों ने लड़की की इच्छा के विरुद्ध उसकी शादी तय कर दी थी. इससे वह बेहद नाराज थी. गुस्से में उसने आत्महत्या कर ली. यहां बताना प्रासंगिक होगा कि कोडरमा में आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. पिछले छह दिन में पांच लोगों ने अपनी जान दे दी है.
युवती का विवाह शुक्रवार को ही होना था. इसको लेकर घर व ससुराल में पूरी तैयारी की गई थी, पर शादी के ठीक एक दिन पहले दूल्हन के द्वारा जहर खाकर आत्महत्या कर लेने की घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में पसर गई.
बताया जाता है कि लड़की को दूल्हा पसंद नहीं था और यह शादी नहीं करना चाह रही थी. मृतका के शव का गुरुवार को सदर अस्पताल में अंत्यपरीक्षण किया गया. जानकारी के अनुसार कादोडीह निवासी कौलेश्वर पासवान ने अपनी बेटी का विवाह गिरिडीह जिला के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पोटमा गांव में तय किया था.
शुक्रवार को कौलेश्वर के घर बारात आनी थी और यहीं शादी की शहनाई बजती. शादी को लेकर पिता के द्वारा पूरी तैयारी की जा चुकी थी. इसी बीच बुधवार की शाम करीब चार बजे रूबी ने किसी को बताए बिना विषपान कर लिया. थोड़े ही देर में जब उसे घबराहट होने लगी तो उसने पिता को बताया कि मैंने जहर खा लिया है.
आनन-फानन में परिजन उसे सदर अस्पताल कोडरमा ले गए, जहां डाक्टरों की टीम ने रूबी को मृत घोषित कर दिया. मृतका का शव गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. शव के कादोडीह पहुंचते ही पूरा गांव शोक में डूब गया.
माता-पिता के अलावा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की जानकारी मिलते ही खुशी का माहौल मातम में बदल गया. जिस घर से बेटी की डोली उठाने की तैयारी हो रही थी वहां अर्थी उठाने की तैयारी की जाने लगी.
मामले को लेकर पास पड़ोस के कई ग्रामीणों ने बताया कि जिस लड़के से रूबी का विवाह होना सुनिश्चित हुआ था वह लड़का रूबी को पसंद नहीं था. गुरुवार को हिंदू रीति रिवाज से स्थानीय मुक्तिधाम में रूबी का अंतिम संस्कार हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










