आरक्षण काउंटर पर शराब पीते सीसीआइ गिरफ्तार

Updated at : 04 May 2018 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
आरक्षण काउंटर पर शराब पीते सीसीआइ गिरफ्तार

मधुबनी/जयनगर/दरभंगा : जयनगर रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पीते हुए दरभंगा के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक गणेश कुमार भगत को रेलवे जीआरपी ने बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया. हालांकि इस दौरान शराब पी रहे रेलवे के दो अन्य कर्मी भागने में सफल रहे. इस संबंध में पुलिस अवर निरीक्षक […]

विज्ञापन

मधुबनी/जयनगर/दरभंगा : जयनगर रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पीते हुए दरभंगा के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक गणेश कुमार भगत को रेलवे जीआरपी ने बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया. हालांकि इस दौरान शराब पी रहे रेलवे के दो अन्य कर्मी भागने में सफल रहे.

इस संबंध में पुलिस अवर निरीक्षक सतीश चंद्र झा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी. इसके बाद भगत को सस्पेंड कर दिया गया. जयनगर जीआरपी के अवर निरीक्षक को सूचना मिली कि रेलवे के आरक्षण काउंटर में कुछ लोग शराब पी रहे हैं.

सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक सतीश चंद्र झा जवानों के साथ आरक्षण काउंटर पहुंचे. जीआरपी को देखते ही दो लोग भाग गये, जबकि एक को जीआरपी ने हिरासत में ले लिया. पूछताछ में पता चला कि वह दरभंगा रेलवे के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola