हादसे में घायल व्यक्ति की मौत, शोक

Updated at : 26 Apr 2018 4:17 AM (IST)
विज्ञापन
हादसे में घायल व्यक्ति की मौत, शोक

कोडरमा बाजार : सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल अशोक वर्णवाल उर्फ मुन्ना वर्णवाल का मेडिका रांची में इलाज के दौरान बीती रात निधन हो गया. 50 वर्षीय अशोक वर्णवाल बीते11 अप्रैल को समाहरणालय के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए थे, तब से वे इलाजरत थे. बुधवार को रिम्स में […]

विज्ञापन

कोडरमा बाजार : सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल अशोक वर्णवाल उर्फ मुन्ना वर्णवाल का मेडिका रांची में इलाज के दौरान बीती रात निधन हो गया. 50 वर्षीय अशोक वर्णवाल बीते11 अप्रैल को समाहरणालय के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए थे, तब से वे इलाजरत थे. बुधवार को रिम्स में अंत्यपरीक्षण के बाद शव को कोडरमा लाया गया. स्थानीय मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार हुआ. उनकी मौत पर शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष कांति देवी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जगदीश सलूजा, पेंशनर समाज के अध्यक्ष नारायण मोदी, विधायक प्रतिनिधि संजीव समीर आदि ने शोक जताया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola