यज्ञ से सामाजिक समरसता बढ़ती है
Updated at : 22 Apr 2018 3:23 AM (IST)
विज्ञापन

कलश यात्रा के अलावा पंचाग पूजन, समस्त वेदी पूजन व संध्या पहर आरती हुई जयनगर : प्रखंड के पिपचो में आयेाजित श्रीश्री 108 बासंती दुर्गा द्वादश देवी प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा का उद्घाटन मुखिया उषा देवी ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन […]
विज्ञापन
कलश यात्रा के अलावा पंचाग पूजन, समस्त वेदी पूजन व संध्या पहर आरती हुई
जयनगर : प्रखंड के पिपचो में आयेाजित श्रीश्री 108 बासंती दुर्गा द्वादश देवी प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा का उद्घाटन मुखिया उषा देवी ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से सामाजिक समरसता बढ़ती है, भक्ति के भाव का संचार होता है, वातावरण शुद्ध होता है और मानसिक शांति मिलती है. कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने बराकर नदी तिलोकरी घाट से कलश में जल भरा और वापस यज्ञ मंडप पहुंच कर कलश को स्थापित किया.
शनिवार को कलश यात्रा के अलावे पंचाग पूजन, समस्त वेदी पूजन व संध्या पहर आरती हुई. 22 को समस्त वेदी पूजन, समस्त अधिवास, नगर भ्रमण, शैय्याधिवास, 23 को समस्त वेदी पूजन, हवन, कर्म संपन्न, पूर्णाहूति, कुंवारी भोजन, ब्राह्मण भोजन व भंडारा होगा. जबकि रात्रि में पश्चिमी बंगाल की भजन कलाकार सरिता पांडेय भक्ति जागरण कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी. यज्ञ के आचार्य व प्रवचन कर्ता पंडित श्री शंकर पांडेय तिलोकरी जयनगर हैं.
यज्ञकर्ता यशोदा देवी, गीता देवी, इंद्रदेव राम, इंद्राणी देवी, विनोद राम, सोनम देवी, सकलदेव राम हैं. कलश यात्रा में मुखिया उषा देवी, सुखदेव पांडेय, इंद्रदेव राम, दुर्गा राम चंद्रवंशी, महेंद्र राणा, सकलदेव राम, नरेश राम, सुरेश राम सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे. यज्ञ को सफल बनाने में तिलक राम, लालो राम, कैलाश राम, रामेश्वर राम, बैजनाथ राम, राजकुमार राम, उमेश राम, प्रकाश राम, सुखदेव राम, ब्रह्मदेव राम, राजेश राम, दुर्गा राम, विजय राम, दिलीप राम, सुरेंद्र राम, अनिल राम, सुनील, प्रदीप, पवन, रंजीत, कुलदीप, टिंकू, रिंकू, पप्पू, मंजीत, रवि, मुन्ना, कृष्णा, शंकर, शुभम, सौरव सहित समस्त चंद्रवंशी समाज के लोग लगे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




