10 KM पैदल चले सैकड़ों शिवभक्त, ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा डोमचांच; नावाडीह से निकली भव्य कलश यात्रा
सावन की अंतिम सोमवारी पर शिव शक्ति धाम नावाडीह से एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई. सैकड़ों शिवभक्तों ने 10 किलोमीटर की पदयात्रा कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. पूरा क्षेत्र 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंज उठा.
डोमचांच, कोडरमा : सावन की अंतिम सोमवारी पर प्रखंड के शिव शक्ति धाम नावाडीह से भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. इसमें सैकड़ों शिवभक्त शामिल हुए. श्रद्धालुओं ने करीब 10 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. इस दौरान पूरा क्षेत्र बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा.
आपके शहर में
कलश यात्रा शिव शक्ति धाम नावाडीह से शुरू होकर भेलवाटांड़, मधुबन और रूपनडीह होते हुए भेलवाटांड़ स्थित दोमनिया नदी पहुंची. यहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से जल संकल्प लिया. इसके बाद जल लेकर श्रद्धालु लेंगरापिपर, शिवसागर, नगर पंचायत डोमचांच और जेरुवाडीह होते हुए वापस शिव शक्ति धाम नावाडीह पहुंचे. यहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया.
जल यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला. डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर शिवभक्त झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे. श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज लेकर बोल बम, हर-हर महादेव और भोले बाबा की जय के जयकारे लगा रहे थे. यात्रा में प्रस्तुत आकर्षक झांकी भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रही. झांकी देखने के लिए रास्ते में बड़ी संख्या में लोग जुटे.
हरि ओम जन कल्याण समिति नावाडीह के नेतृत्व में आयोजित जल यात्रा को सफल बनाने में समिति अध्यक्ष दिलीप कुमार, समाजसेवी गिरधारी लाल मेहता, हेमलाल गोस्वामी, संगठन मंत्री अरविंद कुमार मेहता, ऋषिराज, पूजा प्रभारी पंकज कुमार, सुरेंद्र मेहता, राम कुमार, राम पुकार, प्रशांत कुमार, साजन कुमार, कुंदन कौशल, संतोष कुमार, विवेक कुमार, विक्कू कुमार सहित ग्रामीणों की अहम भूमिका रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए