एनएचपीसी कॉलोनी के युवक ने की खुदकुशी

Updated:
विज्ञापन
एनएचपीसी कॉलोनी के युवक ने की खुदकुशी

हेरमन मुंडू (18) ने रविवार की देर रात अपने कमरे में गमछा के सहारे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली.

विज्ञापन

तोरपा . थाना क्षेत्र की एनएचपीसी कॉलोनी में रहने वाले हेरमन मुंडू (18) ने रविवार की देर रात अपने कमरे में गमछा के सहारे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना मिलने पर सोमवार की सुबह तोरपा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अमरेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेज दिया. जानकारी के अनुसार वह मूल रूप से मुरहू थाना क्षेत्र के ओसकेया गांव का रहनेवाला था. हेरमन मुंडू पिछले 10- 12 वर्षों से अपने पिता स्टीफन मुंडू और सौतेली मां के साथ एनएचपीसी कॉलोनी में रह रहा था. कॉलोनी में रहनेवाले लोगों ने बताया कि हेरमन शराब का आदि था और शराब के नशे में अपने मां-बाप से अक्सर लड़ाई झगड़ा करता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola