सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

खूंटी-तोरपा पथ में अंगराबारी के पास बुधवार की रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी.

खूंटी-तोरपा पथ में अंगराबारी के पास बुधवार की रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान कुंजला गांव निवासी दिलीप कुमार (35) के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार वह जापूद से अपनी बाइक से घर लौट रहा था. इसी क्रम में अंगराबारी के पास अनियंत्रित होकर उसकी बाइक सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गयी. जिसमें वह जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. दिलीप कुमार मूल रूप से कर्रा के घासीबारी के निवासी थे. हादसे की जानकारी मिलने पर भाजपा जिला के पूर्व जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों काे ढांढ़स बंधाया. शव का पोस्टमार्टम कर गुरुवार को परिजनों को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola