ePaper

भारत दर्शन पर निकले योग शिक्षक पहुंचे रनिया

Updated at : 19 Oct 2025 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
भारत दर्शन पर निकले योग शिक्षक पहुंचे रनिया

पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर से साइकिल पर निकले योग शिक्षक शेख रोशन मुंशी रविवार को रनिया पहुंचे.

विज्ञापन

रनिया. भारत में आम लोगों को जल संरक्षण, योग, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद, जरूरत से ज्यादा खाना और खाने की चीज को बर्बाद नहीं करने का संदेश लेकर पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर से साइकिल पर निकले योग शिक्षक शेख रोशन मुंशी रविवार को रनिया पहुंचे. उन्होंने पिछले 14 दिनों में लगभग 800 किलोमीटर का सफर तय किया. रनिया पहुंचने पर उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल से ओड़िसा होकर झारखंड पहुंचे हैं. अब वे रांची से छत्तीसगढ़ रवाना होंगे. उन्होंने बताया कि अपनी भारत यात्रा के दौरान रास्ते में मिलने वाले स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थानों में स्कूली छात्र-छात्राओं को योग सीखा कर उससे होने वाले लाभ की जानकारी देकर अपनी यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं. इस दौरान उन्हें भरपूर सहयोग और प्यार मिल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola