कुआं में गिरने से महिला की मौत

सोटया उरांव टोली गांव निवासी 55 वर्षीय बुधनी देवी की कुआं में गिरने से मौत हो गयी.
कर्रा. जरियागढ़ थाना क्षेत्र के सोटया उरांव टोली गांव निवासी 55 वर्षीय बुधनी देवी की कुआं में गिरने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार बुधनी देवी शनिवार सुबह गांव के ही गंझू उरांव के कुआं से पीने का पानी लाने गयी थीं. इसी दौरान पैर फिसलने से वह कुआं में गिर गयी. आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलते ही जरियागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खूंटी भेज दिया. बुधनी देवी की मौत से गांव में मातम पसरा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










