बारिश से पुलिया के ऊपर पानी का बहाव
Author Anand ram mahto
Updated:
विज्ञापन

बुंडू से राहे बंता जाने वाली मुख्य सड़क पर स्थित रेलाडीह पुल लगातार कुछ दिनों से बारिश के कारण जलमग्न हो गया है
विज्ञापन
बुंडू.
क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से नदी, नाला, सोतिया में जलस्तर बढ़ गया है. पानी के बहाव से काफी परेशानी हो रही है. बुंडू से राहे बंता जाने वाली मुख्य सड़क पर स्थित रेलाडीह पुल लगातार कुछ दिनों से बारिश के कारण जलमग्न हो गया है. तेज बारिश से पुल पर पानी का बहाव इतना तेज हो गया कि आवागमन ठप हो गया है. इसके चलते बुंडू, राहे, पतराहातू और बंता सहित दर्जनों गांवों का एक-दूसरे से संपर्क टूट गया है. सुबह से ही ग्रामीण दोनों ओर पुल के पास खड़े होकर पानी उतरने का इंतजार करते रहे. दुकानों पर ताले लटके रहे. रेलाडीह पंचायत के मुखिया सिद्धार्थ मुंडा ने स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने बताया यह पुल कई दशक पुराना है और हर साल भारी बारिश के समय डूब जाता है. उन्होंने पथ निर्माण विभाग से उच्च स्तरीय पुल निर्माण कराने की मांग की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










