विद्या विहार पब्लिक स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा

Updated:
विज्ञापन
विद्या विहार पब्लिक स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा

रनिया प्रखंड स्थित विद्या विहार पब्लिक स्कूल, गरई के विद्यार्थियों ने मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है.

विज्ञापन

रनिया. रनिया प्रखंड स्थित विद्या विहार पब्लिक स्कूल, गरई के विद्यार्थियों ने मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. स्कूल के शत-प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता हासिल किया है. स्कूल के कुल 66 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. जिसमें से सभी सफल हुये. स्कूल से रेनी सुरीन ने सबसे अधिक 89.90 प्रतिशत अंक प्राप्त किया. वहीं प्रीति कुमारी ने 86.67 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा जीविका चौधरी ने 85.60 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहीं. विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार नाग ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है.

एसएस प्लस टू हाई स्कूल रनिया में बजरंग भुइयां बना स्कूल टॉपर

एसएस प्लस टू हाई स्कूल रनिया का मैट्रिक परीक्षा परिणाम अच्छा रहा. स्कूल से कुल 222 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हुआ था. जिसमें से 219 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 190 विद्यार्थी सफल हुये. बजरंग भुइयां ने 420 अंक (84 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया. वहीं जयंती हुन्नी पूर्ति 376 अंक (75.20 प्रतिशत) के साथ द्वितीय, पूजा कुमारी 373 अंक (74.60 प्रतिशत) के साथ तृतीय स्थान पर रहीं. चौथे स्थान पर छोटी कुमारी ने 370 अंक (74 प्रतिशत) तथा पांचवें स्थान पर ग्रेस कंडुलना ने 365 अंक (73 प्रतिशत) प्राप्त किया.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola