ePaper

बाइक शोरूम में वेंटिलेटर तोड़ कर चोरी

Updated at : 19 Oct 2025 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक शोरूम में वेंटिलेटर तोड़ कर चोरी

शहर के पिपराटोली स्थित गायत्री ओटोमोटिव बजाज बाइक शोरूम से शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की है.

विज्ञापन

खूंटी. शहर के पिपराटोली स्थित गायत्री ओटोमोटिव बजाज बाइक शोरूम से शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की है. शोरूम के वेंटिलेटर को तोड़ कर चोर अंदर घुसे. अंदर से उन्होंने तीन कंप्यूटर, तीन हेलमेट और गिफ्ट आइटम चुरा लिये. इसके अलावा शोरूम में रखे लगभग ढाई लाख रुपये भी चुरा लिया. इस संबंध में शोरूम के संचालक ने खूंटी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि शोरूम के पीछे सीढ़ी लगाकर चोर शोरूम के वेंटिलेटर तक आये. जिसके बाद वेंटिलेटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने दो सीसीटीवी कैमरे को भी नुकसान पहुंचाया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मुआयना किया. वहीं मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola