1965 के युद्ध में देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर अब्दुल हमीद को दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

वीर अब्दुल हमीद श्रद्धांजलि दाता लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खूंटी में परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद का शहादत दिवस मनाया गया. लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर देश के लिए दिए गए बलिदान को याद किया.

विज्ञापन

खूंटी. गुरुवार को परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद का शहादत दिवस मनाया गया. यह कार्यक्रम खूंटी अंजुमन इस्लामिया के तत्वावधान में वार्ड नंबर 10 स्थित अंजुमन इस्लामिया भवन में आयोजित हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजुमन इस्लामिया के सदर मो. जैद रैन ने की. मुख्य अतिथि के रूप में सांसद के प्रतिनिधि के तौर पर विलसन तोपनो उपस्थित थे. मौके पर उपस्थित लोगों ने वीर अब्दुल हमीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

विज्ञापन

1965 के युद्ध में दिखाया अदम्य साहस

सदर मो. जैद रैन ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद ने 1965 के भारत-पाक युद्ध में अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी. उन्होंने चेनाब नदी के पास घुसपैठियों से लड़ते हुए अपने टैंक से दुश्मन के कई टैकों को नष्ट कर दिया था. वे आखिरी समय तक लड़ते रहे और दुश्मन के सात टैंकों को तबाह करने के बाद वे शहीद हुए. उनके इस अदम्य साहस ने साबित किया कि कैसे शहीदों के बलिदान से देश सुरक्षित रहता है.

शहीदों के बलिदान से देश सुरक्षित

सांसद प्रतिनिधि विलसन तोपनो ने कहा कि वीर शहीदों के बलिदान के कारण ही देश सुरक्षित है. हमें उनकी शहादत से प्रेरणा लेकर देश की एकता और अखंडता बनाए रखनी चाहिए. गुलाम गौश ने कहा कि वीर शहीदों का बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता.

ये भी पढ़ें: मुरहू ज्वेलरी दुकान से 1.5 किलो चांदी चोरी, 4 लाख का नुकसान; वेंटिलेटर से घुसे चोर

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

मौके पर जुनैद अंसारी, कैसर खां, इमरान अंसारी, समीर अंसारी, तनवीर अंसारी व तनवीर आलम समेत अन्य मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: कर्रा में भाजपा की बैठक, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola