रनिया में बदलेंगे कई मतदान केंद्र! 2027 पंचायत चुनाव से पहले आए ये बड़े सुझाव

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रनिया प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2027 के तहत मतदान केंद्रों के स्थान और नाम में बदलाव के लिए जनप्रतिनिधियों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं.

विज्ञापन

रनिया. प्रखंड सभागार में त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2027 के मद्देनजर मतदान केंद्रों की स्थापना के बाद दावा-आपत्ति और सुझाव प्राप्त करने को लेकर बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख ने की. बैठक में मतदान केंद्रों के स्थान और नाम में आवश्यक संशोधन को लेकर कई सुझाव दिये गये.

विज्ञापन

पंचायत जयपुर के मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक विद्यालय केलो को तहसील कचहरी केलो में स्थानांतरित करने का सुझाव दिया गया9 वहीं पंचायत डाहू के मतदान केंद्र उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय उलूग को उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय उलूंग निचेटोली में करने का प्रस्ताव रखा गया.

इसके अलावा पंचायत खटखुरा के मतदान केंद्र उत्क्रमित राजकीय मध्य विद्यालय चलगीदा का नाम बदलकर उत्क्रमित मिशन विद्यालय चलगीदा नाराहतु करने का सुझाव दिया गया.

बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कहा कि मतदान केंद्रों का निर्धारण स्थानीय मतदाताओं की सुविधा, दूरी और आवागमन को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए. अधिकारियों ने सभी प्राप्त दावों, आपत्तियों एवं सुझावों को नियमानुसार दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने की बात कही.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola