30 आदिवासी बच्चों की मौत का मामला गरमाया, तोरपा विधायक ने भाजपा सरकार से मांगा जवाब
फ़ाइल फोटो सुदीप गुड़िया | Prabhat Khabar Network
बालाघाट में 30 आदिवासी बच्चों की मौत के मामले पर तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं और निष्पक्ष जांच की मांग की है.
तोरपा. मध्य प्रदेश के बालाघाट में 30 आदिवासी बच्चों की मौत से जुड़े मामले को लेकर तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाये हैं. उन्होंने कहा कि सामने आए दावों और रिपोर्टों के अनुसार यदि इतनी बड़ी संख्या में आदिवासी बच्चों की मौत का मामला सही है, तो यह बेहद गंभीर और संवेदनशील विषय है.
पूरे मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच कर वास्तविक सच्चाई सामने लाना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए. विधायक ने कहा कि मामले में मध्य प्रदेश सरकार की कथित शिथिलता और प्रशासनिक स्तर पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण न्यायालय को हस्तक्षेप करना पड़ा.
इससे सरकार की कार्यप्रणाली और जवाबदेही पर सवाल उठते हैं. उन्होंने कहा कि बच्चों और आदिवासी समुदाय के अधिकारों व सुरक्षा के प्रति शासन-प्रशासन को संवेदनशीलता से काम करना चाहिए.
सुदीप गुड़िया ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आदिवासी हित और अधिकारों की बात करना आसान है, लेकिन बच्चों के जीवन और न्याय का सवाल आने पर सरकार की संवेदनशीलता की परीक्षा होती है. उन्होंने सरकार से मामले में अब तक हुई कार्रवाई और कथित लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए