जर्जर स्कूल भवन देख विधायक ने दिया बड़ा भरोसा, बिचना विद्यालय में जल्द मिलेंगे दो कमरे
खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा पहुंचे बिचना विद्यालय | Prabhat Khabar Network
खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा ने बिचना विद्यालय का दौरा किया और जर्जर भवन को देखते हुए दो नए कमरों के निर्माण का आश्वासन दिया.
खूंटी. क्षेत्र भ्रमण के दौरान खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा गुरुवार को बिचना विद्यालय पहुंचे. विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उनका स्वागत किया. विधायक ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था व मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली और समस्याएं सुनीं.
शिक्षकों व ग्रामीणों ने विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति से अवगत कराया. इस पर विधायक ने जल्द विद्यालय में कम से कम दो कमरों की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया. साथ ही जुरदाग विद्यालय भवन की समस्या की जानकारी लेते हुए निर्माण की दिशा में जल्द पहल करने की बात कही.
उन्होंने कहा कि विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है. मौके पर अनूप लकड़ा, फिरोज खान, नोटरोथ पूर्ति सहित शिक्षक व ग्रामीण मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए