हजारों नम आंखों ने दी अंतिम विदाई, रेव्ह नुवास मुंडू के अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब

Updated:
विज्ञापन

रेव्ह नुवास मुंडा के अंतिम दर्षन के लिए पहुंचे लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खूंटी में रेव्ह नुवास मुंडू का अंतिम संस्कार संपन्न हुआ. हजारों लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी और उनके समाज के प्रति योगदान को याद किया.

विज्ञापन

खूंटी. पेंतिकॉस्टल चर्च ऑफ गॉड गोड़ाटोली मुरहू के संस्थापक स्वर्गीय रेव्ह नुवास मुंडू का गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया. गोड़ाटोली स्थित कब्रिस्तान में उनका दफन संस्कार किया गया. छत्तीसगढ़ के भिलाई से आये एफपीसीजीआई सेंट्रल के पास्टर स्टेनली जॉन ने संदेश दिया और दफन क्रिया संपन्न करायी.

विज्ञापन

इस अवसर पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे. सभी ने रेव्ह नुवास मुंडू का अंतिम दर्शन किया और मिट्टी क्रिया में हिस्सा लिया. लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. इस दौरान रेव्ह नुवास मुंडू द्वारा समाज को दिये गये योगदान को याद किया गया.

कार्यक्रम में बिशप एमएम पांडा, बिशप अनिल रेवन, बिशप जयवंत तिर्की, बिशप फूलचंद महतो, बिशप सुरेश संगा, रोमन कैथोलिक चर्च के फादर एलियाजर सोय, सीएनआई चर्च के पादरी सिमोन नाग, कांदीदत अतुल टोपनो, पास्टर पिन्नी सैमुएल, पास्टर सजी थॉमस, पास्टर जॉर्ज कुट्टी, समाजसेवी संतोष गंझू, पास्टर अमोस हेम्ब्ररोम, पास्टर जोश थॉमस, पास्टर फिलिप जॉन, पास्टर मसकलन मुंडू, पास्टर एतमोन हेरेंज, पास्टर जॉर्ज केरकेट्टा, जोलेन होनहगा, पास्टर कुलदीप टोप्पो, पास्टर दीपू मसीह, पास्टर मनमसीह धान, पास्टर जयमसीह, पास्टर जेवियर भेंगरा, पास्टर नेहमेयाह मुंडू, पास्टर क्रिस्टोपोल मुंडू, पास्टर नियंरेन बोदरा, पास्टर प्रदीप मारकी, पास्टर मनबहल होरो, पास्टर सुधीर इक्का, पास्टर आदम मुंडू, पास्टर शैलू डाहंगा, पास्टर सैमुएल पूर्ति और पास्टर मंजूनाथ सहित विभिन्न कलीसियाओं से आये सैकड़ों पास्टर व अन्य लोग उपस्थित थे.

मुरहू प्रखंड ऑल चर्चेस कमेटी, रांची पास्टर काउंसिल के सदस्य और जेसीवाई रांची के सेंट्रल बोर्ड सदस्य भी शामिल हुए. खूंटी, रांची, चाईबासा, सिमडेगा, राउरकेला, जमशेदपुर और जामताड़ा से भी लोग पहुंचे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola